Free Salary Slip Generator Tool – Create Professional Payslips in Seconds

Salary Slip Generator Tool

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम अभीनीत विश्वकर्मा हैं। मैं लगातार तीन साल से Excel पढ़ा रहा हूँ। मैंने देखा है कि बहुत सारे small business owners, HR professionals और startups Excel में manually salary slip बनाते हैं, जिसमें समय भी ज्यादा लगता है और PF, PT, HRA जैसी calculations में गलती होने का चांस भी बढ़ जाता हैं |

इसलिए मैं आपके लिए लाया हूँ एक Free Salary Slip Generator Tool, जिसमें कुछ details भरते ही Professional Salary Slip बनकर तैयार हो जाता है — जैसे Employee Name, Employee ID, Basic Salary, HRA, DA, TA, PF, PT, OT Rate डालते ही Net Salary automatically calculate हो जाता है।

इस article में हम सीखेंगे कि ये tool कैसे काम करता है, Salary Slip बनाने के लिए कौन-कौन सी details चाहिए, और आप इसे कैसे use कर सकते हैं। नीचे Practice File का link दिया गया है — इसे आप download करके एक बार जरूर प्रैक्टिस करें।

Salary Slip बनाने के लिए क्या क्या डिटेल्स चाहिए ?

अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि सैलरी स्लिप बनाते वक्त किन डिटेल्स की जरूरत पड़ती हैं और उन्हें अवश्य भरना चाहिए |

Employee Details : इसमें आपको Employee Name, Employee ID को भरना हैं |

Earnings : इसमें आपको Basic Salary, HRA (House Rent Allowance), DA (Dearness Allowance), TA (Travel Allowance), OT Rate (Overtime Rate) को रखना हैं |

Deductions : इसमें आपको PF (Provident Fund), PT (Professional Tax) को रखना हैं|

Attendance : इसमें आपको प्रेजेंट डे के साथ ओवरटाइम लिखना होता हैं |

Note: यह सब आप Add Employee में manual तरीके से लिखेंगे | और उसके हिसाब से नेट सैलरी calculate हो के आ जायेंगी | यदि आप मैन्युअल कैलकुलेशन से बचना चाहते हैं तो आप sample एक्सेल की फाइल डाउनलोड करके , उसके हिसाब से एक्सेल में डाटा create करके इम्पोर्ट करे | यह एक बार में ही कई employee का salary स्लिप बना के दे देंगा |

Salary Slip Generator Tool Practice File Download

Salary Slip Generator Tool की प्रैक्टिस करने के लिए यह फ्री Excel Practice File डाउनलोड करें। इसमें Employee Details, Basic Salary, HRA, DA, TA,OT_Rate,PF%,PT,Present Days,Overtime Hrs का सैंपल डेटा दिया गया है। ।

salary-slip-generator-tool

Features of the Salary Slip Generator Tool

Automatic Salary Calculation

यह टूल आटोमेटिक calculate करता हैं employee की total earning , deduction , gross salary और net salary निकाल के देता हैं  | यह tool accurate calculation करके देता हैं | जिससे आप manual calculation से बच जाते हैं |

Professional Salary Slip Format

यह टूल एक Professional salary slip generate करता हैं | इस में हर एक वह चीज include जो एक कंपनी को , स्कूल को , इंस्टिट्यूट को चाहिए होता हैं | जैसे A4 पेपर साइज़ पर प्रिंट आउट Format रहेंगा |

Employee Information Management

इस टूल की खास बात ये हैं कि हर एक employee का salary slip अलग अलग पेज पर निकाल के देता हैं | और इस टूल में अपने employee का डिटेल्स जैसे Employee Name , Employee Id ,Basic Salary ,HRA ,TA ,DA इत्यादि भरते ही salary slip employee के हिसाब से आ जायेंगा |

Print & Export Option

एक साथ कई employee का Salary Slip को प्रिंट कर सकते हैं | जब आप सैलरी स्लिप बना चुके होते है तो एक आप्शन export का हैं | आप अपने सैलरी डिटेल्स को export कर सकते हैं |

Easy to Use Interface  

इसका interface बेहद ही आसन हैं इस आप देख के समझ सकते हैं | कि next step में क्या करना हैं |

Better Record Keeping

यह टूल सैलरी स्लिप बन जाने के बाद , एक्सेल में रखने के लिए export का आप्शन देता हैं | जिससे फाइल सेव एंड सिक्योर हो जाती हैं |

Salary Slip कैसे Generate करें?

Step 1: Company Settings

इसमें आपको अपने कंपनी का नाम के साथ कंपनी के लोगो को सेव करना हैं |

Step 2: Select Month & Year

इसमें आपको अपना current month select करना हैं , आप जिस भी महीने का सैलरी स्लिप बनाना चाहते हैं | यदि आप किसी पिछले महीने का सैलरी स्लिप बनाना चाहते हैं तो पिछले महीने को सेलेक्ट करके लोड आप्शन पर क्लिक कर दे | सैलरी स्लिप बन जायेंगा |

Step 3: Working Days & Excel

इसमें आप को जिस month का सैलरी स्लिप बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से days को सेलेक्ट करे | जैसे कोई महिना 30 तारिख का होता हैं 30 तारिख रखें , कोई महिना 31 तारिख का होता हैं 31 तारिख रखें , कोई महिना 28 तारिख का होता हैं 28 तारिख रखें |

Step 4: Add Employee

इसमें आप अपने employee name के साथ ,Basic,Hra,Da,Ta,otRate,pf%, Ptइन सबको fillकरें | 

Step 5: Salary & Attendance 

यहाँ आपका सैलरी निकल के आ जाता हैं , और इसमें Presentको जैसे ही बढ़ाएंगे वैसे ही absentलगने लगेंगा | otमें rateलिख दें |

Step 6 :salary slip print

प्रिंट पर क्लिक करते ही सैलरी स्लिप बन के आ जायेंगा |

Who Can Use This Salary Slip Generator Tool?

यह टूल वे सभी लोग प्रयोग कर सकते हैं , जो Small Businesses, Large Enterprises, Startups, Payroll Executives, HR Professionals |

Note: यदि आप एक इंस्टिट्यूट चलाते है या कोचिंग सेण्टर चलाते है तो टीचर की सैलरी देते है तो Salary Slip Generator Tool का प्रयोग करेंगे तो उसके साथ ही आप की जरूरत ये भी हैं कि एक साथ कई स्टूडेंट का रिजल्ट बनाना चाहते हैं , तो आप हमारे Automatic result maker tool को प्रयोग में ले सकते हैं | इससे आपकी यह समस्या solve होंगी कि manual या paper रिजल्ट बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेंगी | तो इस लिंक पर जरुर क्लिक करें | Automatic result maker tool

FAQ – Salary Slip Generator Tool

क्या यह Salary Slip Generator Tool फ्री हैं ?

हाँ , Salary Slip Generator Tool फ्री हैं , इसमें लॉग इन या signup करने की कोई जरूरत नहीं हैं | सिर्फ बेसिक details जैसे कम्पनी का नाम और employee का डिटेल्स भर के सैलरी स्लिप बना सकते हैं |

Salary Slip Generator Tool क्या हैं ?

यह एक free ऑनलाइन Tool हैं , इसमें कुछ डिटेल्स भरते हैं जैसे Employee Name , Employee Id, Basic Salary ,HRA ,DA ,TA ,PF ,PT ,OT Rate | इसके बाद यह Tool बिना किसी manual कैलकुलेशन के , आटोमेटिक Net Salary बिना किसी गलती के calculate करके Salary Slip बना के दे देता हैं |

क्या Salary Slip Print होती हैं ?

हाँ , Salary Slip Print होती हैं | यदि एक Employee का Salary slip print करना चाहते हैं तो भी print होंगा | यदि एक साथ कई employee का Salary slip करना चाहते हैं तो भी print होंगा | यह A4 paper size पर प्रिंट हो के आता हैं |

क्या Salary Slip Generator Tool Mobile Responsive हैं ?

हाँ , ये टूल तीनो फॉर्मेट जैसे मोबाइल , डेस्कटॉप,टैब में सपोर्ट करता हैं | आप कभी भी कहीं से आसानी तरीके से इस टूल को प्रयोग में ले सकते हैं |

Leave a Comment