Automatic Result Maker Tool
नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम अभीनीत विश्वकर्मा हैं। मैं लगातार तीन साल से Excel पढ़ा रहा हूँ। मैंने कई बार यह समस्या नोटिस किया हैं कि बहुत सारे teachers, coaching centers और school owners Excel या WinWord में manually student result बनाते हैं, इस में समय भी ज्यादा लगता है और calculation में गलती होने का चांस भी बढ़ जाता हैं।
इस लिए मैं आपके लिए लाया हूँ एक स्मार्ट टूल जिसका नाम Automatic Result Maker Tool हैं इसकी हेल्प से कुछ ही सेकंड में एक साथ कई स्टूडेंट का रिजल्ट बना सकते हैं | यह टूल आपके लिए फ्री हैं | जो total number, obtained marks, percentage, grade और result status एक साथ निकाल के देता हैं | इस Automatic Result Maker Tool का उपयोग school ,coaching center , computer institute कर सकते हैं |
यदि आप coaching चलाते हैं या institute चलाते हैं और आप अपने छात्रो का result जल्दी और बिना किसी गलती के बनाना चाहते हैं , तो यह Automatic Result Maker Tool आपके समस्या के हिसाब से बेहतर समाधान हैं | नीचे Practice File का link दिया गया हैं | practice फाइल को download करके इसका एक बार प्रैक्टिस जरुर करें |
Student Result बनाने के लिए कौन कौन से details चाहिए ?
अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ student का रिजल्ट बनाते वक्त किन महत्वपूर्ण details को पहले से रख लेना चाहिए |
Student Details : इस सेक्शन में आपको अपने स्टूडेंट के Roll No., Student Name, Father’s Name, Date of Birth, Class रख लेना चाहिए |
Subject-wise Marks : सभी स्टूडेंट के subject का मार्क्स को Subject-wise लिख लेना चाहिए |
Pass/Fail Criteria : pass या fail होने के लिए minmum कितना percent चाहिए | वह आप स्वयं decide कर सकते हैं | जैसे 33 % |
Download Free Automatic Result Maker Tool Sample Practice File
इस Excel Practice File की सहायता से आप छात्र परिणाम तैयार करने का अभ्यास कर सकते हैं। फ़ाइल में Student Name, Total Marks, Obtained Marks, father name ,roll no, dob के उदाहरण दिए गए हैं।

How to Use the Automatic Result Maker Tool
यहाँ दो Mode हैं |
- Manual Mode
- Bulk Mode
Manual Mode : इस Mode में तीन Main option मिलेंगे |
- Institute Settings
- Manual Entry
- Subjects
1). Institute Settings
इसमें आप अपने instituteका नाम लिखें , institute का address लिखें , principal name लिखें |
2). Manual Entry
इसमें आप अपने स्टूडेंट का नाम लिखें , student roll no लिखें ,father का नाम लिखें , dob लिखें और जिस क्लास का स्टूडेंट होंगा | उस क्लास का नाम लिखें |
3). Subjects
इसमें स्टूडेंट के subject के number को लिखें | जितना वह स्टूडेंट number पाया हैं |
BulkMode: यहाँ आप एक्सेल फाइल अपलोड करेंगे | अपलोड करते ही आटोमेटिक रिजल्ट बन के आ जायेंगा | यदि आप प्रिंट आउट निकालना चाहते हैं तो सिर्फ प्रिंट पर क्लिक कर दें |
इतना सब कर लेने के बाद Generate Result पर क्लिक करें। और आपका grade और रिजल्ट (pass या fail का status ) मिल जायेंगा |
Features of Automatic Result Maker Tool
अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ इस टूल की कुछ खास बातें , जो इस टूल को manual result बनाने से क्यों अलग हैं ? और इस टूल को चलाने के दौरान आपको कौन कौन से features मिलेंगे ?
Dual Mode : Automatic Result Maker Tool की विशेषता यह हैं कि मैंने इसे दो मोड में रखा हैं Manual Mode और bulk Mode | इसे आप अपने जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं |
Manual Mode : यदि आप किसी एक बच्चे का रिजल्ट बनाना चाहते हैं तो इस मोड का प्रयोग करें | इसमें आप एक स्टूडेंट का Roll No., Name, DOB, Father Name, Subject Marks खुद से ही भरे | यह आप्शन एक स्टूडेंट के लिए बेस्ट रहेंगा |
Bulk Mode : इस मोड का मैंने इसलिए रखा हैं जो लोग manual result नहीं बनाना चाहते हैं तो वे लोग इस मोड में सिर्फ एक्सेल की फाइल अपलोड करते ही बल्क में रिजल्ट बन जायेंगा | ध्यान रहें : जिस तरह एक्सेल की सैंपल फाइल download हो के आयेंगी | उसी तरह एक्सेल में फॉर्मेट तैयार करना होंगा |
Automatic Percentage & Grade Calculation : यहाँ आप manual calculation करने से बच जाते हैं क्योंकि यहाँ आप कोई एक मोड चुने | उस मोड में टूल खुद व् खुद automatic percentage और grade का calculation करके दे देता हैं | और calculation error न के बराबर होता हैं |
Pass/Fail Status : प्रत्येक स्टूडेंट का pass और fail होने का स्टेटस अपने आप टूल दे देता हैं |
Print Option : यहाँ मैंने प्रिंट करने का आप्शन दिया हैं आप A4 पेपर size में professional result card सीधे print निकाल सकते हैं |
Free & Mobile-Friendly : ये टूल पूरी तरह से फ्री हैं | और ये तीनो फॉर्मेट laptop , tablet , mobile में support करता हैं |
Who Can Use This Automatic Result Maker Tool ?
यह टूल वे लोग प्रयोग में ले सकते हैं जो स्कूल चलाते हैं , कोचिंग चलाते हैं ,computer training center चलाते हैं , टीचर हैं |
Note: यदि आप एक्सेल में automatic result card kaise banaye ? ये सीखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें |
FAQ – Automatic Result Maker Tool ?
Automatic Result Maker Tool क्या है?
यह एक ऑनलाइन प्लेटफार्म टूल जिसकी हेल्प से आप स्टूडेंट का रिजल्ट बना सकते हैं | इस टूल में जैसे ही आप students के marks डालते हैं वैसे ही automatically Total, Percentage, Grade और Pass/Fail status calculate कर के दे देता है।
क्या Automatic Result Maker Tool टूल फ्री है?
हाँ ,यह टूल फ्री हैं | और इसे use करने के लिए कोई login या signup की जरूरत नहीं। आप directly Manual या Bulk mode choose करके result generate कर सकते हैं।
क्या इस टूल में Result Print हो सकता हैं ?
हाँ , इस टूल में रिजल्ट प्रिंट हो सकता हैं | आप A4 पेपर size में professional result card सीधे print निकाल सकते हैं जो कि school या coaching center के official use के लिए ready होता है।
क्या इस टूल से मैन्युअल रिजल्ट बना सकते हैं ?
हाँ , इस टूल से मैन्युअल रिजल्ट बना सकते हैं | यहाँ एक manual मोड आप्शन दिया गया हैं | यहाँ आप किसी एक बच्चे का Roll No., Name, DOB, Father Name, Subject Marks खुद से ही भरे | और Generate result पर क्लिक करते ही result automatic बन के आ जायेंगा |