Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अभीनीत विश्वकर्मा है। मैं लगातार तीन साल से एक्सेल पढ़ा रहा हूँ | एक्सेल में सैलरी शीट बनाते वक्त बहुत सी प्रॉब्लम आती हैं और इन्ही सब प्रॉब्लम को Solution दूंगा | आज हम सीखेंगे कि office या business के लिए professional Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye — सिर्फ design नहीं, बल्कि हर column का live formula भी step by step समझेंगे। यह guide उनके लिए है जो HR, accounts या payroll का काम संभालते हैं और Excel में अपनी खुद की salary sheet ready करना चाहते हैं।

तो आईये सबसे पहले हम ये जानते हैं कि Salary Sheet होता क्या है और इसको बनाने के लिए क्या-क्या समझना जरुरी है।

और साथ में मैं आपको प्रैक्टिस फाइल का लिंक दूंगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रैक्टिस कर सकते हैं और नीचे विडियो का लिंक दिया गया हैं जिसे क्लिक करके आप देख सकते हैं और कोई भी डाउट होता हैं तो कमेंट जरुर करें |

  1. Salary Sheet क्या होती है ?
  2. Salary Sheet बनाने के लिए आवश्यक Details
  3. Salary Sheet की संरचना
  4. Basic Pay, Attendance, Overtime और Allowances और Deductions के आधार पर उन employee की Net Salary calculate करना |

अब हम इन सभी details के step-by-step समझते हैं |

Salary Sheet किसी भी company के employee के Salary से संभंधित एक Excel table होती है जिसमे company के सभी employee की Basic Pay, Attendance और Overtime के आधार पर उन employee की Net Salary calculate की जाती है | इस Salary Sheet table में हर एक employee की एक row होती है जिसमे हर column एक अलग-अलग salary component दर्शाता है |

यही वजह है कि हर HR या accounts professional को Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye ये ज़रूर आना चाहिए।

Salary Sheet बनाने के लिए आवश्यक Details –

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye, इसके लिए सबसे पहले इन details को समझना ज़रूरी है।

Salary Sheet बनाने के लिए कुछ आवश्यक details को जानना Salary Sheet बनाने में काफी सहायक है | ये Details एक-एक column में स्थित की जाती है |

  • Name – Employee का नाम
  • Designation – Employee किस Post पर कार्यरत है जैसे – Manager, IT, HR, Salesman इत्यादी |
  • Basic Pays – महीने की fixed Basic Salary |
  • Paid Days – महीने में जितने दिन काम किया उतने दिन की कितनी Salary हुयी |
  • OT – Overtime ( कितना overtime किया )
  • CMB – Calculated Monthly Basic ( attendance के हिसाब से महीने का Basic calculation )
  • HRA – House Rent Allowance
  • TA – Travel Allowance
  • DA – Dearness Allowance
  • Gross Salary – सभी earning ( CMB, HRA, TA & DA ) का total
  • PF – Provident Fund deduction
  • PT – Professional Tax deduction
  • Net Salary

अब हम इन सभी details को step-by-step समझते हैं ताकि Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye ये clearly पता चल सके।

Salary Sheet की संरचना –

Step 1. सबसे पहले Excel Spreadsheet के 5th Row के A5:M5 range में Heading ( Name/Emp Name, Designation, Basic Pays, Paid Day, OT, CMB, HRA, TA, DA, GROSS SALARY, PF, PT और Net Salary ) लिखेंगे |

Step 2. अब name और designation को नीचे की ओर fill कर लेंगे |

Step 3. Basic pays को salary के according लिखेंगे |

Step 4. Paid day में कोई employee एक महीने में जितने दिन काम किया रहेगा वो दिन लिखेंगे |

Step 5. OT में कोई employee एक महीने में जितने घंटे काम किया रहेगा वो घंटा यहाँ लिखेंगे |

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Basic Pay, Attendance, Overtime और Allowances और Deductions के आधार पर उन employee की Net Salary calculate करना |

Step 1. CMB Formula

CMB employee के paid days और OT के हिसाब से निकाली गयी एक basic salary होती है | CMB निकालने के लिए फार्मूला लिखेंगे :

=(C6/31)*D6+(C6/31/8)*E6

यहाँ C6/31 से एक दिन की basic salary निकलती है, जिसे Paid Days से multiply करके actual basic मिलती है। दूसरा part (C6/31/8) एक घंटे की OT rate निकालता है, जिसे OT hours से multiply कर दिया जाता है।

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 2. HRA Formula

  • HRA Basic Pays का fixed percentage होता है |
  • HRA हमेशा basic pays से ही निकाला जाता है |
  • HRA basic pays का 20% होता है |

अर्थात (HRA = 20% of Basic Pays)

  • HRA निकालने के लिए आप फार्मूला लिखेंगे :

=C6*20%

यदि आपकी company 20% rate follow करती है तब |

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 3. TA Formula

  • TA भी basic pays से ही निकाला जाता है |
  • TA basic pays का 15% होता है |

अर्थात (TA = 15% of Basic Pays)

  • TA निकालने के लिए आप formula लिखेंगे :

=C6*15%

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 4. DA Formula

  • CMB और TA की ही भांति DA भी basic pays से ही निकाला जाता है |
  • DA basic pays का 10% होता है |

अर्थात (DA = 10% of Basic Pays)

  • DA निकालने के लिए आप formula लिखेंगे :

=C6*10%

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 5.  Gross Salary Formula

  • Gross Salary CMB, HRA, TA और DA इन सभी का total होता है |

अर्थात ( Gross Salary = CMB + HRA + TA + DA )

  • Gross Salary निकालने के लिए आप formula लिखेंगे :

=SUM(F6:I6)

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 6. PF Formula

  • PF आमतौर पर gross salary का 5% होता है |

अर्थात PF = 5% of gross salary

  • PF निकालने के लिए formula लिखेंगे :

=J6*5%

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 7. PT Formula

  • PT भी PF की ही भांति आमतौर पर gross salary का 5% ही होता है |

अर्थात PT = 5% of gross salary

  • PT निकालने के लिए formula लिखेंगे :

=J6*5%

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

Step 8. Net Salary Formula

  • Net Salary वह final amount है जो employee को हाथ में दिया जाता है |
  • Net salary को निकालने के लिए gross salary में से PF और PT को माइनस किया जाता है |

जैसे – Net Salary = Gross salary – PF – PT

  • Net Salary निकालने के लिए आप formula लिखेंगे :

=J6-K6-L6

Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye

इस तरह आप आसानी से Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye, ये समझ कर अपनी company के लिए professional salary sheet ready कर सकते हैं।

Download Practice File

इस article में बताए गए सभी formulas (CMB, HRA, TA, DA, Gross Salary, PF, PT, Net Salary) practically try करने के लिए आप हमारी ready-made Practice Excel File free में download कर सकते हैं। इस file में ऊपर दिखाई गई सभी employees की details और live formulas पहले से लगे हुए हैं, ताकि आप खुद values change करके देख सकें कि result कैसे बदलता है?

Note: File download करने के बाद इसे Excel में open करें और हर cell पर click करके formula bar में उसका formula check करें | इससे आपको Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye, ये concept और भी क्लियर हो जायेंगा।

Note: अगर आप Attendance के साथ पूरा automatic Payroll System बनाना चाहते हैं (जिसमे अटेंडेंस शीट बनाने का भी लिंक हैं ), तो आप हमारे Automatic Payroll Management System article जरूर पढ़ें। ये article सिर्फ Salary Sheet बनाने पर फोकस करता हैं |

FAQ- Excel Me Salary Sheet Kaise Banaye?

Excel में Salary Sheet कैसे बनाये, इसके लिए सबसे जरुरी column कौन-सा है?

Excel में Salary Sheet बनाने के लिए सबसे जरुरी column Basic Pays है क्योकि CMB, HRA, TA और DA इसी से calculate किया जाता है |

CMB formula में 31 क्यूँ use होता है?

क्योकि 31 उस महीने के total days को represent करता है | अगर महीना 30 दिन का हो, तो formula में 31 की जगह 30 use किया जाता है ताकि calculation accurate रहे |

Gross Salary और Net Salary में क्या फर्क है?

Gross Salary CMB, HRA, TA और DA का total होता है जबकि Net Salary वो amount होता है जो Gross Salary में से PF और PT को माइनस करके employee को हाथ में दिया जाता है |

क्या HRA, TA और DA हमेशा fixed percentage ही होते हैं?

नही, ये हर company की policy पर depend करता है | इस article में 20%, 15% और 10% के rates example के तौर पर लिए गए हैं, आपकी company के rates अलग हो सकते हैं |

PF और PT दोनों का रेट same (5%) क्यूँ रखा गया है इस exampleमें?

ये सिर्फ एक common example rate है | असल में PT state-wise fixed slabs follow करता है, इसलिए अपनी company और state की policy के हिसाब से rate adjust करना जरुरी है |

Leave a Comment